Bhagalpur News: पूर्णिया: आज से भरा जायेगा पीजी फोर्थ सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म
भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज कुमार की रिपोर्ट पूर्णिया विश्वविद्यालय ने पीजी फोर्थ सेमेस्टर का ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि और परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बिना विलंब शुल्क के साथ परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 2 से 4 जुलाई तक है। वहीं 5 जुलाई विलंब शुल्क राशि Rs.200 रूपये के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि निर्धारित की गई है। परीक्षा आयोजित करवाने को लेकर पूर्णिया कॉलेज और पूर्णिया महिला कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। दोनों परीक्षा केंद्रों पर पीजी फोर्थ सेमेस्टर जून 2026 की परीक्षा 10 जुलाई से 13 जुलाई तक दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पीजी फोर्थ सेमेस्टर जून 2026 के लगभग 2200 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देने को लेकर परीक्षा फॉर्म भरेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.