Bhagalpur News: पूर्णिया: आजादी के 78 साल बाद भी पुल का इंतजार
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: पूर्णिया से धीरज की रिपोर्ट बैसा प्रखंड की शीशाबाड़ी पंचायत के वार्ड संख्या 12 स्थित अफजलपुर खाड़ी टोला के करीब 500 ग्रामीण आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। आजादी के 78 वर्ष बाद भी मरिया धार पर पुल का निर्माण नहीं होने से हर वर्ष बरसात के तीन से चार महीनों तक गांव का संपर्क बाहरी दुनिया से लगभग कट जाता है। ग्रामीणों को कमर भर पानी पार कर आवागमन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में सड़क, पुल और विद्यालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। साल के सात-आठ महीने किसी तरह आवाजाही हो जाती है, लेकिन बरसात शुरू होते ही चारों ओर पानी भर जाने से गांव तक पहुंचना बेहद कठिन हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को होती है। बरसात के पूरे मौसम में बच्चे स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र तक न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.