भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। शुक्रवार को सुबह से ही धूप खिलने के कारण उमस भरी गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ने लगी। विगत दो दिनों से आसमान में उमड़ते घुमड़ते बादल छाए रहने एवं बारिश होने से तापमान में गिरावट हुई थी। पिछले दो दिनों से कड़ी धूप खिलने से लोगों को फिर से उमस भरी गर्मी से रुबरु होना पड़ रहा है। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 35.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। ओरेंज अलर्ट में झमाझम बारिश होने की संभावना बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Purnia News: तापमान 35 डिग्री पार, पांच व छह जुलाई के लिए ओरेंज अलर्ट जबकि 4 जुलाई को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 5 जुलाई,7 जुलाई एवं 8 जुलाई को मौसम साफ रह...