Bhagalpur News: पूजा से पहले बकाया और बोनस नहीं मिला तो आंदोलन करेंगे सफाई मजदूर
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य सफाई मजदूर संघ, भागलपुर के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को नगर आयुक्त से मुलाकात कर सफाई मजदूरों की लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। संघ ने चेताया है कि यदि आगामी त्योहारों (पूजा) से पूर्व बकाया अंतर राशि और बोनस का भुगतान नहीं हुआ, तो सफाई मजदूर उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।मुलाकात के दौरान संघ ने एक वर्ष पूर्व हुए समझौते को तत्काल लागू करने, सफाई कर्मियों का वेतन बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और 10 लाख रुपये के बीमा की प्रक्रिया पूरी करने की मांग की। इसके अतिरिक्त, लंबे समय से कार्यरत 420 अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और महिला टोटो चालकों को निर्धारित न्यूनतम वेतन देने का मुद्दा उठाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने 45 सफाई कर्मचारियों के ईप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.