Bhagalpur News: पुश्तैनी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में बढ़ा तनाव, मामला एसडीओ तक पहुंचा
भागलपुर, जुलाई 3 -- Bhagalpur News: बांका से संतोष की रिपोर्ट बांका, एक संवाददाता।खेसर थाना क्षेत्र के बिजर गांव स्थित विश्वकर्मा टोला में पुश्तैनी जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया है। दोनों पक्ष जमीन पर अपना-अपना दावा कर रहे हैं। विवाद बढ़ने के बाद मामला अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के पास पहुंच गया है। स्थानीय स्तर पर समझौते का प्रयास सफल नहीं होने के बाद प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते मामले का समाधान नहीं हुआ तो तनाव और बढ़ सकता है। प्रशासन ने दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की सलाह दी है तथा मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। पुलिस भी स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.