Bhagalpur News: पुलिस के विशेष अभियान में एक सप्ताह में 42 बदमाशों को किया गिरफ्तार
भागलपुर, नवम्बर 17 -- Bhagalpur News: किशनगंज से शैलेश ओझा की रिपोर्ट जिले में अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए एसपी संतोष कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत किशनगंज पुलिस को सफलता मिली है। 9 नवंबर से 15 नवंबर तक चलाए गए इस साप्ताहिक अभियान में विभिन्न मामलों में वांछित 42 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। साथ ही, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से 2 लाख 86 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। किशनगंज पुलिस की ओर से सोमवार की शाम को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अवैध शराब, बालू, मादक पदार्थ, पशु तस्करी, गृहभेदन और वाहन चोरी के विरुद्ध की गई छापेमारी में भारी मात्रा में अवैध सामग्री और चोरी के उपकरण जब्त किए गए हैं। बरामद सामानों में 46 लीटर देशी शराब, 1 लीटर विदेशी शराब और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.