भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सुल्तानगंज की लगभग 290 वर्ष पुरानी बड़ी दुर्गा मंदिर में इस वर्ष ओडिशा के राधा-कृष्ण मंदिर के थीम पर भव्य पंडाल बनाया जा रहा है। यह पंडाल 70 फीट ऊंचा और 40 फीट चौड़ा होगा। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। समिति के अध्यक्ष शिवम चौधरी ने बताया कि मां दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना को लेकर विशेष योजना बनाकर काम किया जा रहा है। पूजा-पाठ, मंदिर की आकर्षक सजावट, जागरण, भंडारा, श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा व्यवस्था और प्रतिमा विसर्जन सहित विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई है。 यह भी पढ़ें- Pakur News: 153 वर्षों से आस्था का केंद्र है शील दुर्गा मंदिरप्रतिमा स्थापना और विसर्जन उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी और 21 अक्टूबर को विसर्जन शोभाया...