Bhagalpur News: पुनरीक्षण कार्य में गंभीरता बरतने के निर्देश
भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 को लेकर बुधवार को बिहपुर प्रखंड कार्यालय में बीडीओ अभिनव भारती की उपस्थिति में सभी बीएलओ पर्यवेक्षकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बीडीओ ने सभी पर्यवेक्षकों को पुनरीक्षण कार्य में पूरी गंभीरता और तत्परता बरतने का निर्देश दिया। बीडीओ ने कहा कि मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन हो चुका है। इस पर 11 दिसंबर तक दावा एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। बैठक में बीपीआरओ काजल कुमारी समेत सभी बीएलओ पर्यवेक्षक मौजूद थे। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: मतदाता टोल फ्री नंबर पर दर्ज कराएं सुझाव और शिकायतें यह भी पढ़ें- वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना हो या आईडी में कोई ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.