Bhagalpur News: पुआल लदे दो ट्रैक्टरों से 1566 लीटर विदेशी शराब बरामद
भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। उत्पाद विभाग की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर पुआल लदे दो ट्रैक्टरों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। दोनों ट्रैक्टरों से कुल 175 कार्टून में 4,420 बोतल शराब जब्त की गई, जिसकी कुल मात्रा 1566.72 लीटर है। इस दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों को गिरफ्तार किया गया। उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार ने बताया कि पहली कार्रवाई एकचारी-मोहनपुर सड़क पर सनोखर थाना क्षेत्र के सनोखर बाजार के समीप की गई। यहां बिना नंबर के पुआल लदे स्वराज ट्रैक्टर से 95 कार्टून में 2224 बोतल, कुल 853.200 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। मौके से ट्रैक्टर चालक समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बोरिया गांव निवासी रामबाबू महतो के पुत्र रजनीश कुमार को गिरफ्तार किया गया।वहीं, दूसरी कार्रव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.