भागलपुर, सितम्बर 26 -- Bhagalpur News: पीरपैंती निज प्रतिनिधि प्रखंड के दियारा क्षेत्र के टोपरा गांव में नवविवाहिता नंदिनी कुमारी (18 वर्ष) की मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना से दारोगा संगम कुमारी, राहुल कुमार आदि पहुंचे और मृतक के परिजनों से घटना की विस्तृत जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह पूर्व से बीमार थी, फिर जांच में टायफायड निकला। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता भी पहुंचे और ससुराल पक्ष पर समुचित इलाज नहीं करवाने का आरोप लगाया। जबकि परिजनों ने बताया कि मृतक का पति जुगेश राय दूसरे राज्य में मजदूरी करता है। नंदनी से उसका प्रेम विवाह तीन माह पूर्व गांव में ही हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया। समाचार संप्रेषण तक किसी ने कोई आवेदन नहीं दिया है।

हिंदी हिन...