Bhagalpur News: पीरपैंती थाना पुलिस ने फ्लैग मार्च किया
भागलपुर, अक्टूबर 3 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। आगामी पर्व त्योहार एवं जितिया पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पीरपैंती थानाध्यक्ष पंकज रावत के नेतृत्व में फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च पीरपैंती बाजार, शेरमारी बाजार, चौराहा, पीरपैंती स्टेशन, सुंदरपुर, उल्टापुल, गोशाला, अस्पताल मोड़ होते हुए स्टेशन चौक, पेट्रोल पंप आदि पहुंचा। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक व्रत सामग्री खरीदने, जाम नहीं करने आदि की भी नसीहत पुलिस ने दी। फ्लैग मार्च में इंस्पेक्टर संजय कुमार के साथ थाना के अवर निरीक्षक संगम कुमारी, अमरजीत कुमार, ब्रज मोहन चौधरी, अमोद ठाकुर, संतोष, राहुल आदि पुलिस कर्मी भी शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.