Bhagalpur News: पीरपैंती का टपुआ दियारा टापू में तब्दील
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के सर्वाधिक कटाव-पीड़ित टपुआ दियारा में गंगा के जलस्तर में वृद्धि होने लगी है। जलस्तर बढ़ने से गांव के बाहर चारों ओर धीरे-धीरे पानी का घेराव हो रहा है और गांव टापू में तब्दील होने लगा है। ग्रामीण सुबोध यादव, महेश्वर साह, सुनील सौरव, अटल और अजय आदि ने बताया कि गांव के पास गंगा का जलस्तर बढ़ने से मरगंगा नदी में पानी भरने लगा है, जिससे खेतों में लगी खड़ी फसल भी धीरे-धीरे डूबने लगी है। दूसरी ओर गंगा पार दियारा पूरी तरह जलमग्न हो गया है। इससे कुछ किसान अपने मवेशियों को ऊंचे स्थानों पर ले जाने लगे हैं, ताकि वे सुरक्षित रह सकें। यह भी पढ़ें- कई इलाके टापू में तब्दील, खेतों में लगीं फसलें डूबीं अन्य ग्रामीणों का कहना है कि संभावित बाढ़ से पहले प्रशासन बचाव की तैयारी करे और ग्राम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.