भागलपुर, सितम्बर 3 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। पथ परिवहन निगम बस स्टैंड के दिन अब बहुरने वाले हैं। जल्द ही आधुनिक बस स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा। जिसमें यात्रियों को कई तरह की बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। दरअसल, बस स्टैंड को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मोड पर विकसित किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है। बस स्टैंड को एक आधुनिक मल्टी-यूटिलिटी कॉमर्शियल हब के रूप में तब्दील किया जाएगा। जहां यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। परिवहन विभाग और जिला प्रशासन की संयुक्त पहल पर इस हाई-टेक बस स्टैंड के निर्माण को लेकर जमीन की मैपिंग और तकनीकी सर्वे का काम पूरा किया जा चुका है। अब इसके धरातल पर उतारने की प्रशासनिक प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जल्द ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है。

यात्रियों की वर्...