भागलपुर, जुलाई 11 -- Bhagalpur News: नवगछिया।निज संवाददाता। नवगछिया तिनटंगा सैदपुर 14 नंबर सड़क पर शुक्रवार की दोपहर गोसाई गांव के डोमासी के समीप आगे चल रहे हाईवा को पीछे से चल रहे हाईवा ने टक्कर मार दी। घटना को बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के सहयोग से ट्रक में फंसे चालक को सकुशल निकल गया। पीछे वाले हाईवे का सामने का हिस्सा चकनाचूर हो गया। जिसमें चालक फंस गया लेकिन स्थानीय लोगों के सहयोग से निकल गया। घटना की सूचना के बाद मौके पर गोपालपुर पुलिस पहुंची और हाईवा चालक को निकाला। वहीं इस दुर्घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया। लेकिन थोड़ी देर में आगे वाले हाईवे को हटाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...