Bhagalpur News: पीएम श्री स्कूलों में इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा कायाकल्प
भागलपुर, जुलाई 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसईआईडीसी) द्वारा राज्य के पीएम श्री माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए निविदा जारी की गई है। इसको लेकर बिहार सरकार की ओर से राज्य के कुल 26 जिलों में कार्य किया जाना है। इसके तहत भागलपुर जिले के चयनित विद्यालयों में विभिन्न असैनिक कार्यों को मंजूरी दी गई है। भागलपुर जिले के लिए करीब 2.83 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत की गई है। इस बजट से स्कूलों में 16 अत्याधुनिक लेबोरेटरी क्लास रूम का निर्माण किया जाएगा। इस बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 9 महीने का समय निर्धारित किया गया है। यह भी पढ़ें- पीएम श्री स्कूल में इंफ्रास्ट्रक्चर का होगा कायाकल्प, मिले 283.36 लाख टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.