भागलपुर, नवम्बर 22 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को हाजीपुर में आयोजित कार्यक्रम से भागलपुर जिले की केवल दो प्रमुख योजनाओं का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन और शिलान्यास किया। पीएम मोदी ने कहलगांव में नवनिर्मित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन किया। इस एसटीपी के निर्माण पर करीब 46 करोड़ की लागत आने की बात कही गई है। पीएम ने ऊर्जा निकासी परियोजना के तहत 800 मेगावाट की तीन-तीन इकाई वाली पीरपैंती सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट की बिजली निकासी परियोजना की आधारशिला रखी। परियोजना पर लगभग 3,350 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। हाजीपुर में चल रहे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण टाउन हॉल में किया गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: 46 करोड़ की लागत से बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का...