Bhagalpur News: पीएम के कार्यक्रम को लेकर टाउन हॉल में हुआ ड्राय रन
भागलपुर, नवम्बर 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, मुख्य संवाददाता। हाजीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट भागलपुर टाउन हॉल में किया जाएगा। इसे देखने के लिए आने वाले लोगों की सुरक्षा और सुविधाओं का शुक्रवार को ड्राय रन कराया गया। डीडीसी रवि राकेश के पर्यवेक्षण में जिम्मेदार पदाधिकारियों ने मिले कर्तव्यों का डेमो भी दिखाया। एनआईसी के डीआईओ एवं आईटी मैनेजर ने सभी तकनीकी व्यवस्थाएं जैसे, इंटरनेट कनेक्टिविटी, ऑडियो-वीडियो सिस्टम, स्क्रीन, आवश्यक उपकरणों एवं अन्य तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता और सभी उपकरणों का समुचित परीक्षण किया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने कार्यक्रम के पूर्व कार्यक्रम स्थल पर सभी अनुमोदित बैनर, पोस्टर या फ्लैक्स लगवाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नियोजन मेला : 25 नियोजकों ने 613 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.