भागलपुर, सितम्बर 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। प्रधानमंत्री आवास योजना यानी 'हाउसिंग फॉर ऑल' (एचएफए) के तहत सरकारी राशि का लाभ उठाने के बाद भी घर का निर्माण कार्य न कराने वाले लाभुकों के खिलाफ नगर निगम प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। योजना की पहली किस्त का पैसा बैंक खातों में ट्रांसफर होने के महीनों बाद भी निर्माण कार्य शुरू न कराने वाले डिफॉल्टरों पर अब कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी है। इसको लेकर पीएस आवास शाखा प्रभारी मनोज चौधरी ने बताया कि एचएफए के सभी डिफॉल्टरों को नोटिस दिया जा रहा है। नोटिस में दिए गए निर्देश का अनुपालन नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- Kishanganj News: अररिया: राशि उठाव कर आवास पूर्ण नहीं करने वाले लाभुकों से होगी रिकवरी हाल ही में नगर निगम के पदाधिकारियों की टीम ने विभिन्न वार्डो...