Bhagalpur News: पीएम-अजय योजना : कहलगांव प्रखंड के 12 गांवों में होंगे विकास कार्य
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत कहलगांव प्रखंड की आठ पंचायतों के 12 गांवों में विकास कार्य कराए जाएंगे। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में लगमा, केरिया, कुर्मा, सलेमपुर सैनी, श्यामपुर, नंदलालपुर, सिया तथा सदानंदपुर बैसा पंचायतों के आवास सहायकों, पंचायत सचिवों, स्वच्छता पर्यवेक्षकों एवं विकास मित्रों ने भाग लिया। बीडीओ ने योजना के सफल संचालन, सर्वेक्षण, अभिलेख संधारण तथा अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए संबंधित कर्मियों को प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि पीएम-अजय योजना के तहत चयनित प्रत्येक गांव या टोला में 20 लाख रुपये तक की विकास योजनाएं संच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.