भागलपुर, सितम्बर 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू के पीआरओ कार्यालय में सोमवार को दिन के समय छत के गैप से सांप की केंचुली गिरी। इस कारण दहशत की स्थिति हो गई थी। पीआरओ डॉ. दीपक कुमार दिनकर ने बताया कि पूर्व में भी छत के गैप को भरने के लिए कई बार आवेदन दिया, लेकिन अब तक काम नहीं हुआ। इसकी जानकारी पीआरओ ने कुलसचिव और विवि इंजीनियर को दी है। यह भी पढ़ें- नए कुलपति के भरोसे विद्यार्थियों से लेकर शिक्षकों तक की सुरक्षा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...