Bhagalpur News: पिक्चर पैलेस रोड का निर्माण अंतिम चरण में
भागलपुर, अक्टूबर 12 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 38 के अंतर्गत पिक्चर पैलेस रोड में सड़क निर्माण कार्य अब अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। इस महत्वपूर्ण सड़क के पूरी तरह बनकर तैयार हो जाने से स्थानीय निवासियों और राहगीरों का आवागमन बेहद सुगम हो जाएगा। इस सड़क के चालू होने से शाह मार्केट, शेखावत हुसैन लेन, हुसैन बख्स लेन और पिक्चर पैलेस कॉलोनी तक पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। इससे न केवल वार्ड संख्या 38 के निवासियों को सीधा लाभ मिलेगा, बल्कि शहर के अन्य हिस्सों से आने-जाने वाले लोगों को भी जाम और खराब सड़कों से राहत मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.