Bhagalpur News: पिकअप से 457.920 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक सहित दो गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: कहलगांव, निज प्रतिनिधि। शराब के खिलाफ चलाई जा रही अभियान के तहत रसलपुर थाना की पुलिस ने निर्माणाधीन फोरलेन में एकचारी के पास गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड की तरफ से आ रही पिकअप वैन की जांच की। पिकअप में बनाए गए तहखाने से 457.920 लीटर 2244 पाउच विदेशी शराब बरामद किया है। यह शराब बेगूसराय ले जाया जा रहा था। पुलिस ने शराब एवं पिकअप जब्त कर चालक (बेगूसराय बछवाड़ा थाना के चक्की चमथा निवासी रजनीश राय), उस पर सवार बेगूसराय के बलिया थाना के बड़ी बलिया उत्तरी वार्ड नंबर 15 निवासी राजकुमार को गिरफ्तार किया है। दो मोबाइल फोन जब्त की गई है। पूछताछ में शराब प्रिंस कुमार यादव की बताई गई है। पूछताछ के बाद कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.