भागलपुर, जुलाई 18 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। सुल्तानगंज-भागलपुर सड़क मार्ग पर नासोपुर के समीप सड़क किनारे खड़ी पिकअप वैन से टोटो टकरा गया। इससे टोटो में सवार चार यात्री घायल हो गए। घायल अजय कुमार मिश्रा (उम्र 42 वर्ष, महेशी) और अमरजीत पासवान (उम्र 50 वर्ष, मुंगेर) को इलाज के लिए सीएचसी सुल्तानगंज लाया गया, जहां दोनों का इलाज किया गया। अन्य दो घायल यात्री कहीं और इलाज के लिए चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...