Bhagalpur News: पिकअप से कुचलकर स्कूटी सवार महिला की मौत, पति समेत दो घायल
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-सजौर सड़क पर मंगलवार को डुमरा गांव के पास सड़क हादसे में पिकअप से कुचलकर स्कूटी सवार एक महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान झिकटिया गांव निवासी गौरीशंकर साह की पत्नी ऊषा देवी (35) के रूप में हुई है। दुर्घटना में स्कूटी चला रहे महिला के पति गौरीशंकर साह (40) और सुल्तानगंज निवासी दामोदर मंडल (46) घायल हो गए। बताया गया कि स्कूटी पर एक बच्चे समेत कुल चार लोग सवार थे। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों की भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। सूचना मिलने पर शाहकुंड और सजौर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। भीड़ अधिक होने के कारण शाहकुंड-सजौर सड़क पर करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद सड़क पर यातायात सामान्य कराया।
घटन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.