Bhagalpur News: पिंक स्कूटी पर सवार होकर महिलाओं की सुरक्षा को निकली पुलिस दीदी
भागलपुर, अगस्त 29 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। रक्षाबंधन के मौके पर शहर की महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस विभाग की तरफ से एक विशेष तोहफा दिया गया। इस खास मौके पर पुलिस दीदी की टीम का गठन हुआ। शुक्रवार की सुबह पुलिसलाइन में 25 पिंक स्कूटी पर पुलिस दीदी की टीम को एसएसपी प्रमोद कुमार यादव और एसपी सिटी अतुलेश झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान अन्य पदाधिकारी और पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। इस मौके पर एसएसपी प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि स्कूटी के अलावा अन्य दोपहिया वाहन भी सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस दीदी की टीम की सक्रियता और उनकी गश्ती से महिलाएं और विभिन्न शिक्षण संस्थानों में पढ़ाई के लिए जाने वाली छात्राएं खुद को ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगी। यह भी पढ़ें- Ara News: भोजपुर : अभया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.