Bhagalpur News: पासीटोला से अवैध शराब की भट्ठी को किया जब्त, तस्कर गिरफ्तार
भागलपुर, जुलाई 24 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि ललमटिया पुलिस ने गुरुवार सुबह पासीटोला इलाके स्थित शराब तस्कर अनोज चौधरी के घर छापेमारी कर एक देसी शराब की भट्ठी को जब्त किया है। वहीं पुलिस ने शराब तस्कर के घर से 25 लीटर देसी शराब के साथ तस्कर अनोज चौधरी की गिरफ्तारी किया है। ललमटिया थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि अभियुक्त तस्कर के घर से 25 लीटर देसी शराब, एक गैस सिलेंडर, चूल्हा व शराब बनाने में उपयोग होने वाले दो बर्तन भी जब्त किया है। तस्करको न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.