भागलपुर, अगस्त 20 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। भागलपुर शहर समेत आसपास के प्रखंडों में पालतू कुत्ते-बिल्लियों के व्यवहार में अचानक बदलाव से परिवार के सदस्य हैरान हैं। घर में लंबे समय से पाले जा रहे कुत्ते और बिल्लियां अब कई मामलों में आक्रामक होकर अपने ही परिवार के लोगों को काट रहे हैं। इनके काटने और खरोंच से जख्मी लोग इलाज के लिए मायागंज अस्पताल और सदर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इसके चलते दोनों अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन की मांग भी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Roorki News: कुत्तों के व्यवहार और रेबीज से बचाव को लेकर विद्यार्थियों को किया जागरूकरेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण जिले में सबसे अधिक रेबीज से बचाव के लिए टीकाकरण सदर अस्पताल में होता है। बीते चार माह में सदर अस्पताल के एआरवी सेंटर में 8211 लोगों को एंटी रेबीज टीका का पा...