भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। गार्डन रीच, कोलकाता के 60 कांवरियों का जत्था आकर्षक कांवर लेकर सुल्तानगंज पहुंचा। यहां पालकी पर शिव, पार्वती, गणेश, कार्तिक की प्रतिमा सजाकर चार कांवरिया बारी-बारी से कंधा देते बाबाधाम के लिए प्रस्थान किए। जत्थे में शामिल शक्ति कुमार साह, भरत साह, राहुल कुमार आदि ने बताया कि यह हमारी तीसरी कांवर यात्रा है। इस पालकी कांवर का वजन लगभग डेढ़ क्विंटल है। शुक्रवार को बंगाल के दर्जनों जत्था आकर्षक कांवर लेकर बाबाधाम को प्रस्थान किए। यह भी पढ़ें- केसरिया रंग में डूबा अजगैवीनाथ धाम बोल बम की हर तरफ गूंज यह भी पढ़ें- शिव का वेश बनाकर कांवरिया चले बाबाधाम यह भी पढ़ें- रिमझिम फुहार के बीच शिवभक्ति की डगर पर बढ़ रहे हैं कांवरिया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...