भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम के कर्मचारियों ने एक वार्ड पार्षद पर बेबुनियाद आरोप लगाने और अवैध उगाही का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में नगर निगम कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मी शुक्रवार और शनिवार को निगम कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन करेंगे।मेयर को सौंपे पत्र में कर्मियों ने कहा है कि बीते 12 अगस्त को आयोजित निगम सामान्य समिति की बैठक के दौरान उक्त पार्षद द्वारा कर्मचारियों पर बेबुनियाद आरोप लगाए गए। इसके अलावा, उन पर निगमकर्मियों, अभियंताओं और संवेदकों को डरा-धमकाकर अवैध वसूली का दबाव बनाने का भी आरोप है, जिससे कर्मियों में भय है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बोर्ड बैठक स्थगित होने पर भड़कीं पार्षद, सभी कर्मियों की जांच की मांग कर्मियों ने निर्णय लिया है कि वे दोनों दिन सुबह साढ़े 10...