भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर। टीएनबी कॉलेजिएट पार्क सहित गेंदखाना मैदान पार्क और नेहरू मेमोरियल तालाब का जीर्णोद्धार कार्य को शुभारंभ कुछ माह पूर्व ही किया गया था। इसके बावजूद टीएनबी कॉलेजिएट पार्क में विगत दो माह में महज कुछ ही कार्य संपन्न कराया गया है। इसको लेकर नगर निगम की ओर से टेंडर लेने वाले संवेदक को तय समयावधि के भीतर कार्य को पूरा कराने को लेकर चेतावनी दी गई है। योजना शाखा प्रभारी मो. रेहान अहमद ने बताया कि टीएनबी कॉलेजिएट पार्क निर्माण में तेजी लाने का निर्देश संवेदक को दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...