भागलपुर, जुलाई 2 -- Bhagalpur News: भागलपुर। मंगलवार की रात करीब 9:30 बजे यार्ड पायलट इंजन पर पथराव करने वाले असामाजिक तत्वों को पकड़ने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह ने टीम का गठित कर छापेमारी शुरू करवा दी है। उन्होंने खुद घटनास्थल पर जाकर मामले की जांच की थी। पथराव करने वाले को असामाजिक तत्वों चिह्नित करने का काम जारी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने कहा कि इस मामले में शामिल तत्वों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद एक नंबर व तीन नंबर रेलवे गुमटी में जहां तक पटरी बिछी है, उस रेल मार्ग पर आरपीएफ ने सुरक्षा कड़ी कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...