Bhagalpur News: पानी से भरे गड्ढे में डूबने से बच्ची की मौत
भागलपुर, जुलाई 28 -- Bhagalpur News: पिपरा से प्रविंद कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के दीना पट्टी पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 पिपराही गांव में पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से 11 वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका की पहचान दीना पट्टी पंचायत के पिपराही निवासी शिवकुमार ठाकुर की 11 वर्षीय पुत्री प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। बच्ची सोमवार की शाम करीब चार बजे घर से निकली थी। देर शाम तक उसके वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो मंगलवार की सुबह किसान ईंट भट्ठा चिमनी के पास पानी भरे गड्ढे से शव बरामद की गई। घटना की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बच्ची के शव को पुलिस अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां लीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रियंका तीन भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। घटना के बाद ग्रामीणों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.