Bhagalpur News: पानी में गिरकर बालक की मौत
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: पीरपैंती, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के बाढ़ प्रभावित एकचारी दियारा में पांच वर्षीय बालक रूपेश कुमार (पुत्र मुकेश मंडल) की डूबने से मौत हो गई। बालक घर के बाहर खेत के पास खेल रहा था। खेत के पास गड्ढे में पानी जमा था। खेलते समय असंतुलित होकर पानी में गिर गया, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। कुछ देर तक बालक के न दिखने पर परिजन खोजबीन में जुटे तो उसे पानी में गिरा मिला। उसे निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही एकचारी थाना पुलिस पहुंची और घटना की विस्तृत जानकारी ली। यह भी पढ़ें- Faridabad News: पानी से भरी बाल्टी में डूबने से एक साल के बच्चे की मौत प्रभारी थानाध्यक्ष बिपिन कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। यह भी पढ़ें- Darbhanga News: किलाघाट में पोखर में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.