भागलपुर, नवम्बर 27 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित पुरानी बस स्टैंड के पास शिव मंदिर परिसर से सुल्तानगंज पुलिस ने संदेहास्पद स्थिति में एक अधेड़ का शव बरामद किया है। मृत व्यक्ति की पहचान नगर परिषद क्षेत्र के स्टेशन रोड (पुरानी बस स्टैंड) निवासी जितेंद्र झा (53 वर्ष), पिता स्वर्गीय बुद्धिनाथ झा के रूप में हुई है। घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के आदर्श नगर मोहल्ले में बुधवार की रात लगभग 11:00 बजे ठेस लगने के कारण वह सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरकर अचेत हो गए, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा गुरुवार की सुबह परिजनों तथा स्थानीय थाना को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने गंभीरता से मामले की छानबीन करते हुए घटना की जानकारी एफएसएल टीम को दी...