भागलपुर, अक्टूबर 13 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। सबौर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1, 2 और 3 में पिछले 20 दिनों से जल नल का पानी नियमित रूप से नहीं आ रहा है। इस शिकायत को लेकर वार्डवासी सोमवार को नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और आवेदन दिया। नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी ने आवेदन लेने के बाद ऑपरेटर को तलब किया और मामले की जांच कर जल्द पानी चालू करने का आश्वासन दिया। वहीं पूरे नगर पंचायत में पिछले तीन दिनों से जल आपूर्ति की स्थिति खराब बनी हुई थी, जिससे नगरवासी नाराज थे। हालांकि पंप ऑपरेटर को मानदेय नहीं मिलने के कारण वह पानी का संचालन नहीं कर रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...