भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। थाना क्षेत्र से चोरी हुए पाइप को बरामद कर, पुलिस ने आरोपी (महेशी गांव निवासी) आलोक कुमार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस संबंध में सिंगला कंपनी के पर्यवेक्षक सौरभ कुमार सुमन ने थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया गया कि कंपनी से आठ-आठ फीट के चार पीस पाइप चोरी हुए थे। इसके अतिरिक्त, दो-तीन महीने पहले भी कंपनी से कॉपर के तार और लाइट चोरी हो गए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...