भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। तिलकामांझी चौक पर शुरू हुए बवाल के दौरान उग्र हुई भीड़ और लगातार हो रहे पथराव को देखते हुए पहले पुलिस प्रशासन बैकफुट पर आई। यह देख उपद्रवियों का मनोबल बढ़ गया। जिसके बाद भीड़ उग्र हो गई और पुलिस पर पत्थरबाजी करने के साथ साथ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करना शुरू कर दिया। इधर जवाब में पुलिस बलों ने भी उपद्रवियों द्वारा फेंके जा रहे पत्थरों को उठाकर जवाबी कार्रवाई की, पर कुछ देर के लिए उपद्रवी पुलिस प्रशासन पर हावी भी हुए। इधर पुलिस बल का बैकअप आते ही पुलिस ने जवाबी कार्रवाई शुरू कर दी और फ्रंट फुट पर आकर उपद्रवियों पर लाठी चार्ज कर उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: तिलकामांझी चौक स्थित दुकानों को खंगालने का आदेश पुलिस बलों ने उपद्रवियों ने केवल मुख्य सड़क पर ...