Bhagalpur News: पहले ब्लैकमेल की फिर मॉल के मैनेजर को चाकू मारा, गिरफ्तार
भागलपुर, अक्टूबर 15 -- Bhagalpur News: भागलपुर, प्रधान संवाददाता। बरारी थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी में स्थित एक मॉल के मैनेजर पर महिला ने चाकू से हमला कर दिया। घटना बुधवार शाम की है। घटना के दौरान मैनेजर पंकज कुमार सुमन ने आरोपी महिला को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी महिला के बारे में बताया कि वह मूल रूप से साहिबगंज की रहने वाली है और इशाकचक में किराए के मकान में रहती है। मैनेजर ने बताया कि बुधवार की शाम उक्त महिला हेलमेट पहनकर मॉल के अंदर आई। वह अंदर ही उनपर चाकू से हमला करना चाह रही थी। जब उस महिला को भगाते हुए वे बाहर निकले तो महिला ने उनके पेट पर चाकू चला दिया। उन्होंने हाथ से रोका तो चाकू उनके हाथ में लगी और वे जख्मी हो गए। बीचबचाव के दौरान मॉल का एक और कर्मी जख्मी हो गया। पंकज का कहना है कि उक्त महिला लंबे समय से उन्हें ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.