भागलपुर, नवम्बर 7 -- Bhagalpur News: नाथनगर। नरगाकोठी स्थित सैनिक स्कूल गणपतराय सलारपुरिया सरस्वती विद्या मंदिर में शुक्रवार को धन्वंतरि पूजा के शुभ उपलक्ष्य पर छात्रों द्वारा प्रेरक कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतीय संस्कृति में शुभ आकृति स्वास्तिक, दीपक एवं कलश आदि को छात्रों के द्वारा प्रत्यक्ष रूप से बनाया गया। प्रधानाचार्य अमरेश कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति के पर्व एवं त्योहार हमारे लिए ऊर्जा एवं प्रेरणा के स्रोत हैं। उन्होंने कहा कि सभी पर्वों को आनंदपूर्वक मनाते हुए उनके सकारात्मक संदेशों को अपने जीवन में उतारें। मौके पर विद्यालय के सभी आचार्य बंधु भगिनी एवं मीडिया प्रभारी दीपक कुमार झा मौजूद थे।  यह भी पढ़ें- Shamli News: सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित यह भी पढ़ें- Shamli News: मेपल्स एकेडमी में दीप...