भागलपुर, अगस्त 30 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले के शैक्षणिक संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित, भयमुक्त और अनुशासित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को भागलपुर पुलिस और विभिन्न विद्यालयों और डिग्री महाविद्यालयों के प्राचार्यों की एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। पुलिस कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने की। इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश कुमार झा समेत कई अन्य पुलिस पदाधिकारी और शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य उपस्थित रहे।बैठक में सुरक्षित परिसर-सुरक्षित विद्यार्थी-सशक्त समाज की अवधारणा को धरातल पर उतारने पर चर्चा हुई। इस दौरान परिसरों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोपरि...