Bhagalpur News: पन्ना मिल रोड: एक दशक से बदहाल सड़क, ध्वस्त ड्रेनेज और जलजमाव से थम रही रफ्तार
भागलपुर, सितम्बर 7 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। लोहिया पुल को सिकंदरपुर रोड से जोड़ने वाली शहर की अति व्यस्त पन्ना मिल रोड पिछले एक दशक से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। सड़क पूरी तरह टूटकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है और इसके साथ ही पूरा ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त हो चुका है। विभिन्न ट्रांसपोर्ट कंपनियों और थोक कारोबारियों के वाहनों की लगातार आवाजाही वाले इस प्रमुख मार्ग पर जलजमाव, कीचड़ और गड्ढों के कारण आम राहगीरों से लेकर स्थानीय व्यापारियों तक का जीना मुहाल हो गया है।
स्थानीय निवासियों का छलका दर्द सड़क के दोनों ओर नाले का उचित निर्माण न होने से नाले का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। भारी बारिश होते ही यह पूरी सड़क घुटने भर पानी में डूब जाती है। जलजमाव के कारण सड़क के बड़े-बड़े गड्ढे छिप जाते हैं, जिससे आए दिन दोपहिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.