भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। शनिवार दिन के करीब 12 बजे थे। मनाली चौक की तरफ से बड़ी भीड़ नारेबाजी करती तिलकामांझी चौराहे पर पहुंचकर इकट्ठा हुई। कुछ लोग स्मारक की दीवार पर तो कुछ बैरिकेडिंग पर थे। इसी दौरान जीरोमाइल की तरफ से आ रही स्कूली बस को रोकने के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने उसमें घुसने का प्रयास किया तो पुलिस ने जबरन उतारा। लोग जब तक कुछ समझ पाते वहां से हटे लोगों ने पार्क की तरफ से ताबड़तोड़ ईंट पत्थर बरसाना शुरू कर दिया। कुछ पुलिसकर्मी चोटिल हुए। प्रोटेक्शन किट के बावजूद पुलिस छिपती दिखी। वहां मौजूद अधिकारी भी कुछ निर्णय ले पाते भीड़ बेकाबू हो गई और पुलिस गाड़ियों पर टूट पड़ी। 12 बजे से दोपहर दो बजे के दौरान चौराहा रणक्षेत्र बना रहा। कभी प्रदर्शनकारी तो कभी पुलिस हावी दिखी। बवाल के दौरान चौक के पा...