Bhagalpur News: पति-पत्नी के विवाद में पत्नी ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत
भागलपुर, सितम्बर 10 -- Bhagalpur News: बांका : तारडीह गांव में बुधवार की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन आनन-फानन में उसे रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। महिला के जहरीला पदार्थ खाने के कारणों को लेकर पुलिस छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद महिला ने यह कदम उठाया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर घटना के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.