Bhagalpur News: पड़ाव संघ के बोल बम से गूंजा सन्हौला
भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: सन्हौला, संवाद सूत्र कहलगांव कांवरिया पड़ाव संघ का जत्था गुरुवार सुबह सन्हौला पहुंचा। सन्हौला शिव शक्ति मंदिर में कांवरियों ने दोपहर को आश्रय लिया। कांवरियों ने मंदिर के साथ साथ सन्हौला थाना में भी शरण लिया। मुख्य आकर्षण 81 फीट लंबा कांवर रहा। पड़ाव संघ के आते ही पूरा सन्हौला बोल बम की आवाज से गुंजायमान हो गया। विधायक ई. शुभानन्द मुकेश के नेतृत्व में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष हेमंत कुमार, प्रखंड जेडीयू अध्यक्ष विजय मंडल और भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र साह की टीम सहित पूरे सन्हौला बाजार की जनता पड़ाव संघ के स्वागत में उमड़ पड़ी। बीडीओ कन्हैया कुमार, सीओ रजनीश चंद्र राय विधि व्यवस्था संभाल रहे थे। विधायक शुभानन्द मुकेश ने अपने हाथों से कांवरियों को भोजन परोसा। बनारस और कोलकाता की ऑर्केस्ट्रा टीम ने थके कांवरियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.