भागलपुर, नवम्बर 11 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। बिहार के नगरीय विकास में नया इतिहास रचते हुए पटना नगर निगम के 200 करोड़ रुपए के म्यूनिसिपल बॉन्ड की नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) में आधिकारिक लिस्टिंग हुई। पटना के एक होटल में आयोजित समारोह में सीएम सम्राट चौधरी, डिप्टी सीएम बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और प्रधान सचिव विनय कुमार की मौजूदगी में यह लिस्टिंग संपन्न हुई।​समारोह में भागलपुर नगर निगम की मेयर डॉ. बसुंधरा लाल ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि बॉन्ड को दोगुनी से अधिक मांग मिलना निवेशकों के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है। ​कार्यक्रम के दौरान महापौर डॉ. बसुंधरा लाल ने नगर विकास मंत्री नीतीश मिश्रा और प्रधान सचिव विनय कुमार से भागलपुर के विकास पर महत्वपूर्ण चर्...