भागलपुर, नवम्बर 18 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर-1 (सत्र : 2026-30) में नामांकित विद्यार्थियों के पंजीयन में कई तरह की त्रुटियों के सुधार के लिए विद्यार्थियों और कॉलेजों को जरूरी निर्देश जारी किया गया है। डीएसडब्ल्यू डॉ. अमरकांत सिंह ने अपने निर्देश में कहा है कि नामांकित विद्यार्थियों को अपने नाम, माता-पिता के नाम, लिंक, जन्म तिथि, जाति, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर सुधार के लिए सीधे विवि के समर्थ सेल में आवेदन नहीं देना है। उन्हें संबंधित दस्तावेजों के साथ आवेदन को अपने कॉलेज में जमा कराना है। कॉलेज प्रशासन विद्यार्थियों के आवेदन को डीएसडब्लयू कार्यालय में जमा कराएंगे, जहां से सुधार के लिए समर्थ सेल को भेजा जाएगा। इसके साथ कॉलेजों से कहा गया है कि पूर्व से ही कॉलेज एडमिन नामांकित विद्यार्थियों के पंजी...