Bhagalpur News: पंच परमेष्ठी विधान धूमधाम से आयोजित
भागलपुर, अगस्त 24 -- Bhagalpur News: नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कबीरपुर स्थित श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र स्थित भगवान वासुपूज्य के पंचकल्याणक स्थली में श्रावण सुदी दशमी के अवसर पर पंच परमेष्ठी विधान धूमधाम से आयोजित किया गया। जिसमें कोलकाता के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर श्री दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष विजय जैन और जय कुमार जैन ने भी सभी का स्वागत एवं सम्मान किया। मौके पर धन कुमार, विजय कुमार महेंद्र कुमार, शांति, विमल, दिलीप, कैलाश बड़जात्या, सुरेश कानकी, अनिल कुमार, अजीत कुमार, पवन आशिका, पवन मोदी आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.