भागलपुर, अगस्त 12 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। प्रखंड की दरियापुर पंचायत सरकार भवन तक जाने के लिए अच्छी सड़क तक उपलब्ध नहीं है। यहां तक पहुंचने के लिए आपको कीचड़मय सड़क होकर ही गुजरना पड़ेगा। वह भी फिसलन भरी है। इस सड़क से पैदल जाना बहुत मुश्किल है। लाखों रुपये की राशि खर्च कर चमकदार पंचायत सरकार भवन बनाया गया है। वहां आम जनता और जनप्रतिनिधि से लेकर पदाधिकारी तक कैसे पहुंचेंगे, इसकी व्यवस्था नहीं की गई है। पैदल और दोपहिया वाहन से जाने में इतनी कठिनाई है कि गिरने का डर बना रहता है। बीपीआरओ अविनाश कुमार ने कहा कि ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा सड़क बनाया जाना प्रस्तावित है। यह भी पढ़ें- Gridih News: करोड़ों खर्च कर बिहार जोड़ने के लिए बना पुल एप्रोच पथ के अभाव में बेकार यह कार्य प्रोसेस में है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...