Bhagalpur News: पंचायत सरकार भवन के कार्यालय का तोड़ा ताला
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवादादाता। बाथ थाना क्षेत्र के खानपुर में पंचायत सरकार भवन में अज्ञात लोगों ने कार्यालय का ताला तोड़ दिया। मामले की जानकारी मिलते ही बाथ थाना पुलिस स्थल पर पहुंचकर छानबीन की। बताया गया कि लगभग पांच ताले अज्ञात कुछ शरारती लोगों ने तोड़ डाले हैं। मुखिया प्रतिनिधि राहुल कुमार ने बताया कि मैं बाहर हूं। जानकारी मिली है कि पांच ताले तोड़े गए हैं। कोई क्षति नहीं है। बताया गया कि किसी प्रकार की कोई समान चोरी नहीं हुई है। बाथ थानाध्यक्ष ने कहा कि कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। ताला तोड़ने के बाद कार्यालय में कोई चोरी नहीं हुई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.