भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: बिहपुर, संवाद सूत्र। रविवार को बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री सह बिहपुर विधायक ई. शैलेंद्र ने लत्तीपुर उत्तर पंचायत में करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन महंत नवल-किशोर दास, रूपेश रूप और पैक्स अध्यक्ष कुणाल कुमार की मौजूदगी में हुआ। मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन शुरू होने से ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता और सुरक्षा में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...